JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेंगेः कांग्रेस

Ranchi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह किया गया. इससे पहले सभी कांग्रेसियों ने बापू वाटिका में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों पर पुष्प अर्पित किया और राहुल गांधी के मिशन को आगे बढ़ाने और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया. वहीं, मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल कर हमलोग लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे. राहुल गांधी ने जो अडानी के खिलाफ आवाज उठाया है उसे हमलोग अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी पर कार्रवाई हुई है उससे लगता है की लोकतंत्र खतरे में है. बाबा साहब अम्बेडकर ने हमलोगों को जो संविधान दिया था उसे कुचलने का काम हो रहा है. इसलिए आज सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है.

सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गयाः दीपिका

वहीं, वरीय कांग्रेस नेत्री सह महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि देश में एक कॉर्पोरेट घराना हो जाएगा यह देश की आजादी में शहीद हो लोगों ने कभी कल्पना नहीं किया होगा. सवाल यही है की बीस हजार करोड़ रुपए अडानी कंपनी में किसने लगाया और एलआईसी और एसबीआई का पैसा जो देश की आम जनता का लगा हुआ है, वह पैसा मोदी जी ने अपने दोस्त अडानी अंबानी को क्यों दे दिया. इसका जवाब हमलोग सत्याग्रह के माध्यम से लेंगे. उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अड़ानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है. सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया.

देश की आम जनता कांग्रेस के साथ आज सड़कों पर आंदोलन कर रही हैः बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी को इंसाफ दिलाने के लिए देश की आम जनता कांग्रेस के साथ आज सड़कों पर आंदोलन कर रही है. राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए पीएम मोदी ने उनकी सांसदी रद्द करवा दिया. लेकिन हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं. जब देश से अंग्रेजों को भगा दिया तो फिर यह तानाशाही सरकार की क्या औकात है. कांग्रेस हमेशा अहिंसा के बल पर बड़ी से बड़ी से बड़ी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का काम की है. हमलोग न डरने वाले हैं और न ही झुकने वाले.

इसे भी पढ़ें: Weather Update: झारखंड में 1 अप्रैल तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

 

Related Articles

Back to top button