
Ranchi : झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जेएसएसपीएस) की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलो वर्ग में भारत का नेतृत्व करते हुए मंगोलिया के बॉक्सर Enkhchimeg Sansarmaa को हराकर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे ASBC जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (27 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 ) के फाइनल में प्रवेश की है. फाइनल मैच 9 सितंबर को Tejikistan में खेला जाएगा.
अमीषा सिमडेगा के एक गांव पैकपारा की रहने वाली है और पिता श्री दिलीप केरकेट्टा किसान हैं. अमीषा बचपन से ही खेल में रुचि रखती थी और जेएसएसपीएस में दाखिला और प्रशिक्षण के उपरांत पदक जितना प्रारंभ कर दी. वर्ष 2023 में अमीषा केरकेट्टा IBA वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीती थी.
जेएसएसपीएस जिसे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं झारखण्ड राज्य सरकार का संयुक्त रूप से संचालन किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है. वर्तमान में जेएसएसपीएस खेल अकादमी में कुल 286 प्रशिक्षु हैं जिन्हें कुल 11 खेल विधाओं जैसे वेटलिफ्टिंग, साईकलिंग, मुक्केबाज़ी, कुश्ती आदि में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है .
ससीएल के प्रबंधन, जेएसएसपीएस, एलएमसी के सदस्यगण एवं CEO जी.के.राठौर, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकगण, एवं अन्य ने अमीषा केरकेट्टा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं.



