
Bundu: अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने को लेकर शुक्रवार को तमाड़ विधायक विकास मुंडा के नेतृत्व में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक एसडीओ के कक्ष में आयोजित की गई. जिसमें अनुमंडल अस्पताल से संबंधित भवन की मरम्मती-सौंदर्यीकरण,अल्ट्रासाउंड मशीन सहित कई तरह के जरूरी उपकरण तथा मरीजों के कल्याण संबंधी कई तरह के जनकल्याण संबंधी कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा, बुंडू प्रमुख राजकुमार बींझिया, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार पासवान, पीएचईडी के एसडीओ, विद्युत विभाग के एसडीओ,अग्निशमन पदाधिकारी बुंडू सहित अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे.




