JharkhandNEWSRanchi

JSSC: दारोगा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, 946 पदों पर होगी नियुक्ति

Ranchi: दारोगा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 946 दरोगा की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकालने की तैयारी की जा रही है. 946 दरोगा की नियुक्ति के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को अधिसूचना भेज दी है. बता दें कि झारखंड बनने के बाद अब तक मात्र 2 बार ही दरोगा की भर्ती किया गया है. सबसे पहले 2012 में 380 पद के लिए चयनित किया गया था, वहीं 2018 में 2580 पदों की नियुक्ति की गई थी.

इसे भी पढ़ें: लातेहारः 40 में से 17 स्कूलों में एकमात्र शिक्षक, बच्चों व अभिभावको ने निकाली रैली, सीएम के नाम जारी किया पत्र

 

Related Articles

Back to top button