
Ranchi : गुमला के शहीद तेलंगा स्टेडियम में सोमवार को खेले गए जेएससीए (JSCA) इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 मुकाबले में रांची ने गुमला को 260 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 50 ओवरों मे 8 विकेट खोकर 325 रन बनाए. आर्यन ने 85, अनुराग ने 71, तौहीद ने 63 आदित्य लाल ने 44 रनों की पारी खेली. मयंक राज को 4 विकेट मिला. जवाब में गुमला की पूरी टीम 17.3 ओवरों में 65 रन पर सिमट गई. मयंक राज ने सर्वाधिक 17 रन बनाए.
सौरव ने 27 रन देकर 5, मोहम्मद सरोज और समीर ने दो-दो विकेट प्राप्त किए. रांची के आर्यन को मैन आफ द मैच चुना गया.
इसे भी पढे़ं – बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी मामले में सीआईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र



