
Ranchi: सरयू राय अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं. झारखंड में ईडी की खनन मामले को लेकर कार्रवाई के बाद सरयू अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते आए हैं. उन्होंने कभी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तो कभी मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन को टारगेट किया है. इधर, ईडी में पहले 100 करोड़ के खनन घोटाले की बात अपनी प्रेस विज्ञप्ति में की थी. लेकिन अब ईडी ने बढ़ाकर करीब 1000 करोड़ का घोटाला बताया है. रोज ही मीडिया में इसे लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस से साफ होता है कि साहिबगंज में खनन मामले में सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं सरकता था.
₹1000 करोड़ के खनन घोटाला के आरोप पत्र में नाम आने के बाद #ED @dasraghubar और @HemantSorenJMM को समन करे,पूछताछ करे.अवैध वसूली में प्रेम प्रकाश दोनों का एजेंट है.कोर्ट में ED के आरोप पत्र के अनुसार 2015-19 के बीच 237 रेक और 2020-22 के बीच 117 रेक खनिज की बिना चालान ढुलाई हुई है.
— Saryu Roy (@roysaryu) September 27, 2022
ईडी रघुवर और हेमंत दोनों को समन करे
सुबह-सुबह सरयू राय ने एक ट्विट किया है. ट्विट में सरयू राय रघुवर दास के साथ हेमंत सोरेन पर खनन घोटाला करने का आरोप लगा रहे हैं. सरयू राय का कहना है कि “1000 करोड़ के खनन घोटाले के आरोप पत्र में नाम आने के बाद ईडी ऱघुवर दास और हेमंत सोरेन को समन करे. पूछताछ करे. अवैध वसूली में प्रेम प्रकाश दोनों का एजेंट रहा है. कोर्ट में ईडी के आरोप पत्र के अनुसार 2015-19 के बीच 237 रैक और 2020-22 के बीच 117 रैक खनिज की बिना चालान ढुलाई हुई है.”




