
Ranchi: सरायकेला खरसावां में 18वां राज्यस्तरीय यूथ पूरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21से 23 मार्च को होगा. इसे देखते हुए रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 09 मार्च (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से स्थानीय बॉक्सिंग हॉल, खेलगांव, रांची में रांची जिला के मान्यता प्राप्त क्लब के बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन शिविर आयोजित किया है.
रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता गुलाम जावेद ने बताया कि इस चयन शिविर में 1जनवरी 2007 से 1जनवरी 2008 के जन्म वाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. खिलाड़ियों को चयन में हिस्सा लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा. इस शिविर में रांची जिला अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू, सचिव अजय मुकूल टोप्पो, जेएसएसपीएस कोच बीबी मोहंती, जिला पदाधिकारियों सहित सभी मान्यता प्राप्त क्लब के प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.




