JharkhandRanchi

मुज्जफरपुर में इंजीनियर पर लगे आरोपों की अब रिटायर होने के बाद झारखंड में होगी जांच

Ranchi: पथ निर्माण विभाग से रिटायर अधीक्षण अभियंता रघुवंश चौधरी पर झारखंड पेंशन नियमावली के तहत विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. उनके ऊपर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मुज्जफरपुर बिहार के कार्यकाल में सहायक अभियंता के पद पर रहते हुए बरती गयी अनियमितता के खिलाफ फाइल खोली गयी है.

रघुवंश चौधरी वर्तमान में रिटायर होने के बाद राजधानी रांची के इटकी रोड में ही रहते हैं. विभागीय कार्यवाही का संचालन का जिम्मा रिटायर आइएएस पदाधिकारी अरविन्द कुमार को सौंपा गया है. वहीं, मुख्य अभियंता यातायात के सचिव प्रावैधिकी को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. रघुवंश चौधरी को दस दिनों के अंदर संचालन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का भी निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button