JamshedpurJharkhand

एलएलबी में एडमिशन को लेकर केयू ने की 24 अप्रैल को एंट्रेंस एग्जाम की घोषणा

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा सत्र 2021-24 में एलएलबी में नामांकन को लेकर एंट्रेंस टेस्ट की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. आगामी 24 अप्रैल को जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन को लेकर केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में एंट्रेंस टेस्ट एलएलबी एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट 2022 आयोजित होगा. परीक्षा का समय सुबह 11 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.

परीक्षा केंद्र में छात्रों को सुबह 10.15 बजे प्रवेश करने दिया जायेगा. इसके बाद 10.15 से 10.45 तक सत्यापन, हस्ताक्षर आदि का कार्य चलेगा. जिसके बाद परीक्षार्थियों के बीच ओएमआर आंसर शीट का वितरण 10.45 बजे कर दिया जायेगा. परीक्षार्थियों के बीच 11 बजे प्रश्न पत्र बांट दिया जायेगा. एंट्रेंस एग्जाम को लेकर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट www.kolhanuniversity.ac.in डाउनलोड कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Related Articles

Back to top button