
Jamshedpur: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की उड़नदस्ता टीम ने छापेमारी की ट्रेड लाइसेंस रिनुअल नहीं करवाने और अभी तक बिना लाइसेंस प्रतिष्ठान का संचालन करनेवाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया. छह दुकानदारों से 75000 जुर्माना वसूल किया गया एवं ट्रेड लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी गई. बताया कि दोबारा जांच करने पर लाइसेंस नहीं पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा.
कई बार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत कार्यरत एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा उक्त दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनाने और उसका रिन्यूअल करने हेतु आग्रह किया गया. इसके बावजूद कुछ दुकानदार अभी तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने में अभिरुचि नहीं दिखा रहे थे. इसके बाद कार्रवाई करते हुए नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान द्वारा बिष्टुपुर और साकची क्षेत्र में कुल छह प्रतिष्ठानों से कुल रुपए 75000 जुर्माना वसूल किया गया. विशेष पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि जल्द से जल्द म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस बनवा लें और जिनकी अवधि समाप्त हो रही है या हो गई है रिन्यूअल करवा लें. शनिवार के छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान एवं अन्य शामिल थे.
ये भी पढ़ें-जमशेदपुर की यह सड़क तो जिम को भी देती है मात, इसपर चलते ही हो जायेंगे फिट और हेल्दी




