
Giridih : जिले के बनियाडीह स्थित सीसीएल के क्लब हॉउस में शनिवार को कोलियरी में लोक सुनवाई का आयोजन किया. जिसमें सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, सीसीएल के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल, जिप अध्यक्ष राकेश महतो समेत कई शामिल हुए.
इस कार्यक्रम में सीसीएल के दर्जन भर गांव के ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान दोनों विधायकों ने महाप्रबंधक से आग्रह किया कि जितना जल्दी हो, सारे दस्तावेज अपटूडेट कराते हुए कबरीबाद और ओपेनकॉस्ट खदान को चालू कराया जाए. जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधारा हो. साथ ही कोयला उत्पादन होता है तो सीएसआर फंड भी क्रियान्वित हो पाएगा.
सदर और गांडेय विधायकों के राय सामने आने के बाद महाप्रबंधक अग्रवाल ने कहा कि दोनों कोलियरी को चालू होने में पांच माह का वक्त लग सकता है. क्योंकि दोनों को इन्वांयरमेंट क्लियरेंस मिलने के साथ सीटीओ मिलना जरुरी है.

और दोनों ही वन और पर्यावरण मंत्रालय से मिलने की प्रकिया है. इसे पहले महाप्रबंधक ने लोक सुनवाई के दौरान कहा कि नए ईसी के लिए राज्य सरकार से जितने दस्तावेज मिलने हैं.उसमें कुछ कमी है उनके मिलने के साथ ही नए ईसी इन्वांयरमेंट क्लीयिरेंस और सीटीओ के भी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस का जनता दरबार, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा- जनता के सवालों का होगा निदान
इस दौरान महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि कबरीबाद खदान से हर साल छह लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य तय कर प्रदूषण बोर्ड को आवेदन दिया गया है. जबकि ओपेनकॉस्ट खदान को ही हर साल सात लाख टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है. लिहाजा, गिरिडीह के दोनों खदानों से निर्धारित लक्ष्य का उत्पादन होता है. तो कोलियरी का घाटा कम हो जाएगा. इस बीच जनसुनवाई में कोलियरी के प्रोजेक्ट मैनेजर, खनन पदाधिकारी सतीश नायक, झामुमो नेता छक्कन साव, और तेजलाल मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:300 एकड़ में फैली हरियाली, थर्ड नेशनल वाटर अवार्ड विनर बना गुनी गांव




