
Rahul Kumar
Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन में मंथन जारी है. झारखंड में पांच और नौ का फॉर्मूला सेट हो सकता है. पांच सीट पर जेएमएम और नौ सीट पर कांग्रेस चुनाव लडेगी. हालांकि राजद को किसके खाते की एक सीट काट कर दिया जाएगा. फिलहाल अभी यह तय होना बाकी है. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुमका, राजमहल, कोडरमा, गिरिडीह और जमशेदपुर सीट से जेएमएम अपना उम्मीदवार देगा.
दुमका लोकसभा सीट से पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी होगी उम्मीदवार
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तारी होने के बाद सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन राजनीति में सक्रिय हो गई हैं. सक्रिय होने के बाद से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है. लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक इंडी गठबंधन में दुमका से कल्पना मुर्मू सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा, कोडरमा से जयप्रकाश वर्मा, गिरिडीह से योगेंद्र महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार जमशेदपुर लोकसभा सीट से जेएमएम कोटे से उम्मीदवार हो सकते हैं. वहीं चाईबासा लोकसभा सीट की बात करें तो सांसद गीता कोड़ा के बीजेपी में शामिल होने और चाईबासा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार घोषित हो चुकी है. कांग्रेस इस सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में हैं. क्योंकि प्रदीप बालमुचू भी “हो जनजाति समुदाय” से आते है.
इसे भी पढ़ें: पैसा और परिवार की स्वार्थपूर्ति के लिए राजनीति करता है शिबू सोरेन परिवार: बाबूलाल मरांडी




