Uncategorized

साहिबगंजः पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला मोर्चा ने दिया धरना

News Wing
Sahebganj, 06 November:
साहिबगंज में आजसू महिला मोर्चा ने पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी को लेकर प्रखंड कार्यलय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष कुसुम हांसदा के नेतृतव में किया गया.

सरकार की शराब बेचने की नीति गलतः आजसू महिला मोर्चा
धरना दे रही महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार के द्वारा शराब बेचने की नीति को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशे की ओर ढ़केलना चाहती है, जिसका उनकी पार्टी कभी भी समर्थन नहीं करेगी.

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
आजसू महिला मोर्चा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी को राज्यपाल के नाम एक पत्र सौंपा है. जिसमें राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के मांग की गई है. इस धरना कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम हांसदा, जहा बीबी, सरिता हांसदा, माला हांसदा, अकबरी बीबी, अंशकरी बीबी, चुनचुन यादव, चतुरानंद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button