JharkhandJharkhand PoliticsKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

JMM केंद्रीय समिति की बैठक शुरू, नेताओं को दिए जाएंगे टास्क

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्य समिति की बैठक राजधानी रांची के हरमू स्थित स्थानीय सोहराय भवन में शुरू हो गई. बैठक में पार्टी सुप्रीमो और केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन सहित झामुमो के एमपी, एमएलए और जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष मौजूद हैं. बैठक में संगठन मजबूती,सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई है. इसके अलावा हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार द्वारा विकास योजनाओं की प्रगति और आगे की योजना पर भी चर्चा हुई. साथ ही नेताओं को विपक्षी दल भाजपा के सवालों का कैसे जवाब देना है,पार्टी की आगे की क्या रणनीति होगी,आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति कैसे और भी मजबूत होगी, इन सभी विषयों पर चर्चा हुई है. साथ ही नेताओं को कई टास्क भी दिए जाने पर सहमति बनी है.
इसे भी पढ़ें: अडानी इंटरप्राइजेज को मिला गोन्दूलपारा कोयला खदान, अब 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर को होगी ग्राम सभा

बैठक में हैं मौजूद

बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय,राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, विधायक नलिन सोरेन, विधायक सीता सोरेन, बैजनाथ राम, लोबिन हेंब्रम, सभी जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे.

धनबाद के प्रखंड अध्यक्ष बाहर खड़े रहे
आज की केंद्रीय समिति की बैठक में जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को शामिल होना था लेकिन धनबाद के प्रखंड अध्यक्षों का हुजूम गेट के बाहर खड़ा था. उनलोगों को गेट के बाहर ही खड़ा रखा गया था. गेट के बाहर खड़ा होकर वे लोग लगातार विरोध कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button