
Giridih : पीएम केयर फंड से गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट को देखने गुरुवार को डीआरडीओ के टेक्निकल ऑफिसर बी.के अलबेला और संदीप कुमार गिरिडीह पहुंचे.
अधिकारियों के साथ अस्पताल के कर्मी भी इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट में ही मौजूद रहे. इस दौरान पदाधिकारियों ने प्लांट के हर उपकरण को देखा.
जांच के दौरान डीआरडीओ के अधिकारियों ने पाया कि प्लांट मापदंड के अनुसार प्लांट का सेटअप नहीं हो पाया है. कुछ उपकरण जमीन की सतह से सेट नहीं हैं. जिसे लेकर अधिकारियों ने सिविल सर्जन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर ने राहुल-प्रियंका को बताया था ‘अनुभवहीन’, कांग्रेस ने दिया ये जवाब




