JharkhandLead NewsRanchi

जानिए, रांची रेलवे स्टेशन के पास किन जमीनों की खरीद-बिक्री पर लग गयी है रोक

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 5 से रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. पहुंच पथ के लिये सिरम मौजा की जमीनें ली जायेंगी. जिला प्रशासन ने सिरम मौजा की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. जमीन अधिग्रहण को लेकर सेक्शन-11 का भी प्रकाशन कर दिया है. जानकारी के अनुसार जिला भू-अर्जन कार्यालय ने मुआवजा के लिये चार करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया है. पहुंच पथ सिरम मौजा में बनना है. 11 अक्टूबर को ग्रामसभा किया गया. रेलवे स्टेशन तक जाने के लिये 3.21 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इसमें 1.136 एकड़ भूमि रैयती और 2.185 एकड़ जमीन रेलवे द्वारा पूर्व में अर्जित की गयी जमीन शामिल है.

इसे भी पढ़ें :  सेंट्रल यूनिवर्सिटी की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिये प्रशासन ने विभाग से मांगे 51.56 करोड़ रूपये

तीन साल पहले शुरू हुआ था काम

रास्ते का काम पिछले तीन साल पहले चालू हुआ था. सरकार से राशि नहीं मिलने की वजह से काम को रोक देना पड़ा था, लेकिन, जिला प्रशासन की ओर से पुनः पहल शुरू कर दी गयी है.

कहां से कहां तक होगा यह सेकेंड एप्रोच रोड

रेलवे स्टेशन तक सेकेंड एप्रोच रोड है. यह रोड नेपाल हाउस के नजदीक शहीद गोरखा चौक से प्रारंभ होकर रांची रेलवे स्टेशन के पीछे (प्लेटफॉर्म नंबर 5) से होकर गुजरेगा. इस सड़क की लंबाई 1.5 किमी होगी. महात्मा गांधी रोड पर स्थित राजेन्द्र चैक से पंचवटी चौक (रांची रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित) तक सड़क का निर्माण होगा.

मुख्य सड़क का विकल्प होगा

यह जो सड़क बनाई जा रही है, डोरंडा से रांची रेलवे स्टेशन तक होगी. यह रोड मुख्य सड़क का विकल्प रहेगा. डोरंडा चौक से यह सड़क रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच तक जायेगी. मुख्य मार्ग पर यातायात का भार कम करने और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने अपनी सहमति दे दी है.

इसे भी पढ़ें : एलजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाइकोर्ट में जिला कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती

यह है योजना

रांची रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पहली सड़क नेपाल हाउस के नजदीक शहीद गोरखा चौक से सीधे स्टेशन के पीछे प्लेटफॉर्म नंबर पांच तक बनाई जाएगी. दोनों नयी लिंक रोड बनाने में विभाग की ओर से 30 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे. सड़क के बीच में एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा. यह पुल ओवरब्रिज के नीचे जो नाला बह रहा है उसके बीच में बनाया जाएगा. शहीद गोरखा चौक से शुरू होकर रांची रेलवे स्टेशन के पीछे प्लेटफॉर्म नंबर पांच तक के लिए बनने वाली सड़क की लंबाई 1.50 किमी होगी.

इन क्षेत्र लोगों को मिलेगी राहत

इस रोड के बन जाने से डोरंडा, न्यू एजी कॉलोनी, घाघरा, हिनू, बिरसा चौक, धुर्वा, कडरू क्षेत्र से रांची रेलवे स्टेशन आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी इस रूट से आने वाले मुसाफिरों को मेन रोड ओवरब्रिज से सुजाता चौक होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचना होता है. अक्सर इस रूट पर वाहनों की लंबी कतार रहती है, जिससे जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है.

यहां से मिलेगा रास्ता

रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ नेपाल हाउस के नजदीक शहीद गोरखा चैक से प्रारंभ होकर रांची रेलवे स्टेशन के पीछे (प्लैटफॉर्म नंबर 5) तक सड़क का निर्माण होगा. इस सड़क की लंबाई 1.5 किमी होगी. महात्मा गांधी रोड पर स्थित राजेन्द्र चैक से पंचवटी चौक (रांची रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित) तक सड़क का निर्माण होगा.

दूसरे प्रवेश द्वार के कई फायदे

– धुर्वा, हिनू, डोरंडा, हटिया, तुपुदाना क्षेत्रों के लिए सुविधाजनक
– मेन रोड और स्टेशन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
– मेन टर्मिनल पर भीड़ कम होगी
– सामान्य टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी
– पार्किंग के लिए जगह की उपलब्धता बढ़ेगी
– पटरियों को पार करने की बाध्यता भी खत्म होगी
– दोनों भाग में टर्मिनल होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधि रुकेगी

इसे भी पढ़ें : सहायक पुलिस के परिजन डीसी कार्यालय पर धरना पर बैठे

Related Articles

Back to top button