
Raipur : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रायपुर पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री श्री सोरेन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये हैं. मौके पर उन्होंने कहा कि देश के सबसे पिछड़े वर्गों को अपनी संस्कृति बचाने की आवश्यकता है. अपनी सभ्यता और संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाने का इससे बढ़िया माध्यम और कुछ नहीं है. कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, सांसद व विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : एलजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाइकोर्ट में जिला कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती




