
Ranchi: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा जंगल के समीप रविवार की देर रात पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलो ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. जेजेएमपी के टुनेश उरांव दस्ता के गिरफ्तार उग्रवादी के पास से AK 47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी में गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित होमियां निवासी शिवपूजन मुण्डा उर्फ शिवपूजन भुईहर का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में उत्पाद विभाग ने नकली शराब मिनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
आरोपी के पास से एक AK 47, AK 47 रायफल का तीन मैगजीन, INSAS रायफल का एक मैगजीन, AK 47 का 70 गोली, INSAS का 13 गोली, एक वांकी-टॉकी, 4 एंडरॉईड़ फोन, दो सिमकार्ड, एक ईयरफोन, दो डाटाकेबल, विभिन्न सहयोगी एवं संवेदकों का मोबाईल न लिखा तीन पॉकेट डायरी, एक छोटा बैंग, एक बड़ा पीठु, एक गोली रखने का पॉउच, चार थाली, दो तीरपाल, एक बेडशीट और एक कैमोफ्लाईज वर्दी पुलिस ने बरामद किया गया है. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादी की गिरफ्तारी और बरामदगी हुई है.

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों के भागने की दिशा में खून के धब्बे भी मिले हैं. संभावना है कि पुलिस के जबाबी फायरिंग में JJMP के उग्रवादी को भी गोली लगी है. खून के धब्बे के निशानदेही पर सर्च ऑपरेशन में शामिल SAT एवं जिला बल के जवान डेंगुरा एवं वैदिशी के बीच अवस्थित जंगल से टुनेश उरॉव के दस्ता में शामिल सदस्य शिवपुजन भुईहर उर्फ शिवपुजन मुंडा को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से अत्याधुनिक हथियार AK 47 एवं 2 मैगजीन के अलावे 70 रॉउण्ड गोली बरामद किया गया. क्रियावादी दुनेश उरॉव उर्फ रवि जी के दस्ता के सदस्य के विरूद्ध सर्च अभियान जारी है.
दो माह से जिले में सक्रिय हैं जेजेएमपी के उग्रवादी
गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले करीब दो माह से जेजेएमपी नक्सली सगंठन इलाके में सक्रिय था. टुनेश उरॉव अपने दस्ता के साथ रमकंडा, रंका, चिनियों, भंडरिया इत्यादि क्षेत्रों मे भ्रमणशील था. इलाके में चल रहे विकास कार्यों से लेवी वसूलने के लिये धमकी दिया जा रहा था. साथ ही निर्माण कार्यों में लगे मिशिनरी को नुकसान पहुँचाया जा रहा था. वही निर्माण कार्य में लगे संवेदको एवं आम जनता को आंतकित किये जाने की सूचना मिल रही थी.
15-16 दिसंबर की रात खुटयों मोड़ थाना-रंका में बन रहे एल एंड टी कंपनी के पानी टंकी में टुनेश उरॉव के दस्ता के द्वारा हो रहे निमार्ण कार्य में लेवी लेने के उद्देश्य से सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किया गया था. मामले को लेकर रंका थाना में (कांड संख्या 212/23) प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 17 दिसंबर को सूचना मिली कि देगुरा स्थित सुअरमरवों जंगल में टुनेश उरॉव अपने दस्ता के साथ लेवी लेने के लिये विध्वंशक कार्यवाई करने की योजना बनायी जा रही है. सूचना पर रंका थाना प्रभारी, रमकंडा, चिनियों एवं सशस्त्र बल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.
छापामारी टीम रात करीब 11 बजे डेंगुरा गांव के पूर्व की ओर अवस्थित जंगल के नाला के पास पहुँची तो सामने की ओर से आ रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के एरिया कमांडर टुनेश उराँव के दस्ता के साथ मुठभेड़ हो गयी. छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मसुरक्षार्थ टुनेश उरॉव के दस्ता के विरूद्ध जवाबी कार्रवायी किया. इस दौरान रांका थाना प्रभारी को दो गोली लगी जिसमे से एक गोली छाती पर लगी, परन्तु बीपी जैकेट पहने होने की वजह से कोई नुकसान नही पहुँचा. जबकि एक गोली उसके कलाई पर लगी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गये. उचित ईलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया. जहां से बेहतर इलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया.




