Crime NewsDhanbadNEWS

धनबाद में उत्पाद विभाग ने नकली शराब मिनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित प्रेम नगर में मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग ने नकली शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ की है. जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब सहित कई ब्रांड की खाली बोतल बरामद की गई. सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए की शराब बरामद की गई. जिसमें 70 लीटर स्प्रिट सहित विभिन्न ब्रांड की बोतल बरामद की गई है. जिसमें 8 पीएम, ब्लेंडर सहित विभिन्न ब्रांड के 12 हजार खाली बोतल, 8 हजार ढक्कन सहित झारखंड सरकार का नकली क्यूआर कोड बरामद की गई.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में हर साल 30 पायलट होंगे तैयार, एयरबस 320 में भी मिलेगा प्रशिक्षण, केंद्र सरकार से चल रही वार्ता

बताया जा रहा है कि प्रेम नगर स्थित रिंकू कुमार महतो के आवास में बिना कागजी प्रक्रिया के ही सुगियाडीह के सागर बरनवाल किराए पर रहता था. जहां सागर बरनवाल के द्वारा विभिन्न कंपनी के खाली बोतलों में नकली शराब बनाकर पैक करता था. जिसे जिले के विभिन्न होटल दुकानों में नकली शराब खपाया जा रहा था. धंधेबाजो ने नए साल के आगमन को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का जुगाड़ कर रहा था. वहीं इस छापामारी के दौरान अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक सागर बरनवाल छत से कूद कर फरार होने में कामयाब हो गया. जबकि इस कार्य में प्रयोग की जाने वाली स्कूटी को जप्त की गई है. वहीं मकान मालिक भी इस कार्य में संलिप्त बताया जा रहा है. इस छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग के जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, स्वेता कुमारी सहित उत्पाद विभाग की टीम मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button