
New Delhi: दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है. दीपिका ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया. दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया. शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं. दीपिका के इस दमदार प्रदर्शन से तीरंदाजी स्पर्धा में पदक की उम्मीद बढ़ी है. क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का मुकाबला कोरिया की आन सान से होगा.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: नये संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी, सक्रिय मामलों में कमी
इससे पहले दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की. चौथा सेट बराबरी पर रहा था. दीपिका ने पहले सेट में 28 का स्कोर किया तो सेनिया का स्कोर 26 रहा. वहीं दूसरे सेट में सेनिया पेरावी ने वापसी की जिसमें उन्होंने 27 का स्कोर किया, जबकि दीपिका का स्कोर 26 रहा था. तीसरा सेट भी दीपिका कुमारी ने जीती. उऩ्होंने इस सेट में 28 का स्कोर किया, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सेनिया 26 का स्कोर कर पाईं. चौथा सेट बराबरी पर रहने के बाद पांचवां सेट सोनिया जीत गईं.
दीपिका का अगला मुकाबला आज ही सुबह 11.15 बजे होगा. दीपिका अगर इस मैच को जीत जाती हैं तो वह सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ये मैच 12.15 बजे से होगा. इसके बाद दोपहर 01.00 बजे कांस्य पदक के लिए मैच होगा. इसके कुछ मिनट बाद यानी 1.15 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा. दीपिका अगर ये सभी पड़ाव पार कर जाती हैं तो वह आज भारत को गोल्ड मेडल दिला सकती हैं.




