JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: एक अरब रुपये से भी अधिक खर्च होंगे चुनाव पर, जिलों को जारी हुए पैसे

Ranchi: सभी जिलों में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 14 मई से चार चरणों में चुनाव होने हैं. 53,480 मतदान केंद्रों के जरिये 60 हजार से अधिक जनप्रतिनिधि चुने जायेंगे. चुनाव पर खर्च होने वाली राशि के लिये सरकार ने स्वीकृति देते हुए पैसे जारी कर दिये हैं. सभी जिलों को पंचायती राज विभाग की ओर से पैसों का आवंटन कर दिया गया है. पंचायत चुनाव में व्यय के लिए चौबीसों जिलों को कुल एक अरब सैंतालीस करोड़ छियासी लाख बयानवे हजार रुपये जारी किए गए हैं. इन पैसों से चुनावी कार्य में यात्रा और कार्यालय कार्यों पर व्यय किये जायेंगे. इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग को भी कार्यालय व्यय के लिये 1,33,40,000 रुपये (एक करोड़ 33 लाख 40 हजार रुपये) दिये गये हैं.

ये भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2022: पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम शुरू, कॉलेज के सचिव टुडू ने रक्तदान कर किया उद्घाटन

इन जिलों को इतनी मिली राशि

जिलामतदान केंद्रयात्रा भत्ता व्यय राशिकार्यालय व्ययकुल आवंटित राशि
गढ़वा2448181152004,89,60,0006,70,75,200
पलामू3305244570002445700066100000
लातेहार1396103304002792000038250000
चतरा196014504003920000053704000
हजारीबाग3078227772006156000084337200
कोडरमा116386062002326000031866200
गिरिडीह4460330040008920000122204000
देवघर2458181892004916000067349200
गोड्डा2471182854004942000067705400
साहेबगंज2023149702004046000055430200
पाकुड़1704126096003408000046689600
दुमका2518186332005036000068993200
जामताड़ा14491072260028980000397026000
धनबाद2952218448005904000080884800
बोकारो2958218892005916000081049200
रामगढ़1461108114002922000040031400
लोहरदगा80359422001606000022002200
गुमला1947144078003894000053347800
खूंटी99073260001980000027126000
रांची3631268694007262000099489400
सिमडेगा1110821400022200000304140000
प सिंहभूम2791206534005582000076473400
सरायकेला खरसावां1656122544003312000045374400
पूर्वी सिंहभूम2748203352005496000075295200

ये भी पढ़ें- Satuaan Fest: लोकपर्व सतुआन आज, नई फसलों के ल‍िए सूर्य के आभार का द‍िन

Related Articles

Back to top button