
Ranchi: झारखंड में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. गुरुवार को 24 घंटे में 56 नये संक्रमित मिले हैं. इससे पहले बुधवार को 27 संक्रमित मिले हैं. गुरुवार सबसे अधिक गढ़वा-19, रांची-11 व बोकारो में नौ संक्रमित मिले हैं. बेशक, नये संक्रमितों की में उतार-चढ़ाव है, लेकिन अभी तक सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है.
गुरुवार को 13 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. इन जिलों में चतरा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा,गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, सिमडेगा व पश्चमी सिंहभूम शामिल हैं. राज्य में अब तक 34,71,05 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 34,17,20 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. राज्य में अब तक 11,55,38,05 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है.
राज्य में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 259 रह गई है. पांच जिलों को छोड़कर शेष में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 से नीचे है. सबसे अधिक 41 सक्रिय मरीज रांची में है. इसके बाद कोडरमा-26, धनबाद-23, सिमडेगा-22 व बोकारो में 21 सक्रिय केस हैं. पाकुड़ में पिछले कई दिनों से एक भी सक्रिय केस नहीं है. इधर, चतरा व गढवा में एक-एक संक्रमित बचे हैं. लोहरदगा में भी सक्रिय केस की संख्या दो ही है.




