
Tokyo: टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है. उन्होंने 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand की बेटी दीपिका ने Olympic पदक की ओर एक और कदम बढ़ाया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची
CREATES HISTORY 🤩@LovlinaBorgohai puts up a brilliant performance and secures 1st medal for 🇮🇳 from boxing in 69 kg at @Tokyo2020 She beat Chinese Taipei’s Chen NC 4-1 in QF to reach semis 🥳#RingKeBaazigar#boxing#Tokyo2020#Cheer4India#TeamIndia pic.twitter.com/28cpzoUxZY
— Boxing Federation (@BFI_official) July 30, 2021
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से ताल्लुक रखने वाली लवलीना को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बस्व सरमा ने ट्वीट करके बधाई दी थी.
उन्होंने लिखा, “ये एक बड़ा पंच है. आप हमें लगातार गौरवान्वित और भारत का झंडा ऊँचा कर रही हैं. शाबास!”
This is a BIG punch ❤️
You continue to make us proud #LovlinaBorgohain and keep India’s flag high & shining at #TokyoOlympics2020.
Well done 👏 @LovlinaBorgohai pic.twitter.com/RYFACkNXUN
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 30, 2021
इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था. अन्य मुकाबलों में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. वह आज भारत को पहला गोल्ड दिला सकती हैं.
एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे.
निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बार फिर निराश किया. हॉकी में भारत की पुरुष और महिला टीमें अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करेगी. मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं की 60 किग्रा वर्ग अंतिम 16 में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी के खिलाफ अपना मुकाबला हार गईं. भारतीय एथलीट एम पी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में सात खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहे.




