
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होगा. पहले चरण के नॉमिनेशन प्रक्रिया 6 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो जायेगी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने धुर्वा स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आचार संहिता व अन्य चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि आचार संहिता के लागू होते ही सभी पदाधिकारी इसका पालन करेंगे. प्रचार-प्रसार की जितनी भी सामग्री है, मुख्यमंत्री की तसवीरवाले सरकारी कैलेंडर, सरकारी वेबसाइट से उन्हें हटाया जाये.
इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न चरण की चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 नवंबर है. इसके बाद 14 नवंबर को नॉमिनेशन किये उम्मीदवारों की स्क्रूटनी होगी.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, पांच चरणों में चुनाव, 30 नवंबर से वोटिंग, 23 दिसंबर को मतगणना
नॉमिनेशन किये हुए उम्मीदवार 16 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 30 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. सभी चरणों के मतों की गणना 23 दिसंबर को की जायेगी.
वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 11 नवंबर से प्रारंभ होगा. 25 नवंबर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी. इसके बाद 19 नवंबर को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जायेगी. दूसरे चरण के लिए नाम वापसी 21 नवंबर तक की जा सकती है. वहीं वोटिंग 7 दिसंबर को होगी.
इसे भी पढ़ें – आजादी के बाद पहली बार #Country में पिछले छह साल में 90 lakh Jobs घटे : रिपोर्ट
तीसरे चरण के नोटिफिकेशन के साथ नॉमिनेशन 16 नवंबर से शुरू होगा. नॉमिनेशन 25 नवंबर तक किया जा सकेगा. इसके बाद स्क्रूटनी 26 नवंबर को होगी. उम्मीदवार नाम वापसी 28 नवंबर तक करेंगे. तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा.
चौथे चरण के लिए 22 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. उसी दिन से नॉमिनेशन शुरू होगा, जो 29 नवंबर तक चलेगा. चौथे चरण की स्क्रूटनी 30 नवंबर को होगी. नाम वापसी 2 दिसंबर तक उम्मीदवार कर सकेंगे. चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को होगी.
पांचवें चरण के लिए 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नॉमिनेशन होगा. 4 दिसंबर को स्क्रूटनी की जायेगी. नॉमिनेशन किये हुए उम्मीदवार 6 दिसंबर तक नाम वापसी कर सकते हैं. पांचवें व अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा.
इसे भी पढ़ें – #Business :अक्टूबर में #Maruti की घरेलू बिक्री बढ़ी, महिंद्रा, टोयोटा का प्रदर्शन सुधरा



