JharkhandRanchi

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना पहली प्राथमिकता, जरूरत पड़ेगी तो बढ़ सकता है लॉकडाउन :  हेमंत

  • 31 मई को समाप्त होना है लॉकडाउन 4.0

Ranchi :  31 मई को लॉकडाउन 4.0 की अवधि समाप्त होनेवाली है. इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन 5.0 की अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकती है. इस बीच लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या से राज्य सरकार परेशान नहीं है. सरकार को पहले ही यह मालूम था कि यह स्थिति बनेगी. इसे देख कर ही सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है. जहां तक 31 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की बात है, तो राज्य सरकार देखेगी कि अगले दो से तीन दिनों में संक्रमित मरीजों के सुधार में क्या बड़ा बदलाव होता है. सबकुछ ठीक नहीं होने पर सरकार को अगर जरूरत लगेगी, तो लॉकडाउन4.0 को कुछ अवधि के आगे बढ़ाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: धनबाद से मिले 3 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 479

संक्रमण से राज्यवासियों को बचाना है पहली प्राथमकिता

सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के लोगों को इस संक्रमित बीमारी से बचाना है. बता दें कि लद्दाख से रांची एयरलिफ्ट कराये गये मजदूरों की स्थिति पर मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे. सीएम सोरेन से सवाल पूछा गया था कि लॉकडाउन अंतिम चरण में है. लेकिन राज्य में संक्रमण बढ़ता जा रहा है. ऐसे में क्या सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर सकती है. इस संदर्भ में सीएम का यह बयान सामने आया है. सीएम ने कहा शुक्रवार को लद्दाख से करीब 60 प्रवासी मजूदरों को एयरलिफ्ट कराया गया है. गुरुवार को मुंबई से मजदूरों को एयरलिफ्ट कराया गया था. जल्द ही अडंमान में फंसे मजदूरों को भी घऱ लाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #LockDown 5.0 पर अगली रणनीति, PM मोदी और शाह के बीच चर्चा जारी

बेहतर प्रबंधन से बना शांति का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान घर लौटे मजदूरों, जरूरतमंदों या राज्य में रह रहे गरीबों को राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से मदद पहुंचायी है. मजदूरों को घर लाने के लिए ट्रेनों, बसों, ट्रकों तक की मदद ली गयी है. लॉकडाउन के बीच उठाये कदमों की तुलना अन्य राज्यों से करें, तो आप देखेंगे, कि राज्य के किसी भी सड़क पर मजदूर भूखे बैठे नहीं दिखे. कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य सरकार ने प्रबंधन की जो व्यवस्था की, उसी का परिणाम है कि आज राज्य में शांति का माहौल है. इसमें राज्य की पुलिस, एनजीओ, समाजसेवी, आम नागरिकों का सहयोग मिला है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: शिक्षा मंत्री का आग्रह नहीं माना खाद्य-आपूर्ति विभाग, शिक्षक अब भी पीडीएस में दे रहे सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button