Education & CareerJharkhandRanchi

#Jharkhand: शिक्षा मंत्री का आग्रह नहीं माना खाद्य-आपूर्ति विभाग, शिक्षक अब भी पीडीएस में दे रहे सेवा

Ranchi : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आग्रह को खाद्य-आपूर्ति विभाग ने नहीं माना है. तीन दिन पूर्व शिक्षा मंत्री ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का आग्रह किया था.

इस आग्रह पर संज्ञान नहीं लेने की वजह से अब तक आदेश जारी नहीं किया गया है. इस वजह से राज्य के शिक्षक अब भी पीडीएस दुकानों में सेवा दे रहे हैं.

शिक्षकों को हर दिन अपने कार्य की रिपोर्ट भी देनी पड़ रही है. इस वजह से शिक्षकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – राहे प्रखंड के रहनेवाले प्रदीप प्रणव 6ठी जेपीएससी से बने डीएसपी, माउंटेनिंग, स्कूबा डाइविंग और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के हैं शौकीन

अब भी पीडीएस दुकानों शिक्षक दे रहे सेवा

पीडीएस दुकानों में शिक्षा मंत्री के आग्रह के बाद भी सेवाएं ली जा रही हैं. शिक्षकों को कोविड-19 के दौरान खाद्यान वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

एक शिक्षक अपने स्कूल के आसपास के तीन से चार पीडीएस दुकानों में मॉनिटरिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें हर दिन कितने लाभुक को खाद्यान मिला, कितना खाद्यान बंटना है, खाद्यान वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं आदि की रिपोर्ट बनानी पड़ती है.

शिक्षकों को हर दिन की रिपोर्ट के आधार पर पूरे महीने की रिपोर्ट बनाकर बीइओ को सौंपना होता हैं. शिक्षकों का कहना है कि पूरे कोविड-19 के दौरान काम करने के बाद अब शिक्षा मंत्री ने गैरशैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को अलग करने आग्रह किया था.

इसके बाद अब तक आदेश नहीं निकला है. ऐसे में आदेश के इंतजार में शिक्षकों को  पीडीएस  दुकानों में काम करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: धनबाद से मिले दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 478

शिक्षक संघ को फिर से लगाना पड़ रहा जोर

गौरतलब है कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से अनुरोध किया था. इसी अनुरोध के बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को अलग करने का अनुरोध किया था.

इस अनुरोध पत्र का असर नहीं दिखने के बाद शिक्षक संघ ने शुक्रवार को एक बार फिर खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव से मुलाकात की.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने मंत्री रामेश्वर उरांव से मिलकर गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने का आग्रह किया.

इसपर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि अभी लॉक डाउन चल रहा है. बैठक कर इस आग्रह पर विचार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #SportsQuota: 8 सालों में सीधी नियुक्ति के लिए 4 बार खिलाड़ियों ने भरे आवेदन, अब नियुक्ति प्रक्रिया पर पड़ी कोरोना की मार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button