Jharkhand Vidhansabha ElectionMain Slider

#JharkhandElection: राम मंदिर, अनुच्छेद 370 के जिक्र के साथ अमित शाह का चुनावी शंखनाद

Manika: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड को विकास के मामले में तेजी से शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के वादे के साथ गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की.

उन्होंने मनिका में राम मंदिर का जिक्र कर किया. साथ ही कांग्रेस को घेरा. श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या मामले में रुकावटें पैदा कीं. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. अब वहां आसमान छूनेवाला भव्य राम मंदिर बनेगा.

श्री शाह ने बीते पांच वर्ष में राज्य को नक्सल समस्या से मुक्त करने के लिए रघुवर दास सरकार की सराहना की.

उन्होंने मनिका में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘झारखंड का गठन अटलजी (अटल बिहारी वाजपेयी) ने किया था और नरेंद्र मोदी इसे सजायें, सवारेंगे.’’

इसे भी पढ़ें – देश नहीं झुकने दूंगा-देश नहीं बिकने दूंगा कहते-कहते सब बेचते जा रहे

श्री शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस शासन में लोग मरते रहे, युवा बलिदान देते रहे लेकिन अलग राज्य का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया.’’

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की भूमि लातेहार जिले से चुनावी अभियान शुरू करने का अवसर देने के लिए पार्टी की झारखंड इकाई का आभार प्रकट किया.

370 का भी जिक्र

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के केंद्र के फैसले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में इस मामले को 70 साल से लटकाए हुए थी.

उहोंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत माता के मुकुटमणि पर लगे आर्टिकल 370 के कलंक को हटा कर कश्मीर के विकास के रास्ते खोल दिये हैं.

इसे भी पढ़ें – कोनार डैम का टूटना क्यों न बने चुनावी मुद्दा? लगभग 25 सौ करोड़ की योजना को चूहों ने कुतरा था!

आदिवासी वोटरों को रिझाने की कोशिश

गृह मंत्री अमित शाह ने आदिवासी वोटरों को रिझाने की भी कोशिश की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. बीजेपी सरकार ने 5 साल में आदिवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. बीजेपी सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के तहत 32 हजार करोड़ रुपये दिये हैं. शाह ने कहा कि आदिवासियों की शिक्षा के लिए भी बीजेपी ने अहम कदम उठाये हैं.

बिरसा के सम्मान में स्मारक बनाया

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली और कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाया और साल 2018 में पहली बार 70 साल के बाद डिग्री कॉलेज की स्वीकृति देने का काम किया.

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड को बनाने का काम किया और मोदी सरकार उसे संवारने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें – नाबालिग की संदेहास्पद तरीके से जलकर मौत, CCL अस्पताल की डाइटिशियन के घर करती थी काम

Related Articles

Back to top button