NationalUttar-Pradesh

CM चौहान ने योगी से की बात, कहा- जल्द ही UP पुलिस को सौंपा जायेगा विकास दुबे

Bhopal: कानपुर शूटआउट के सातवें दिन पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है. विकास की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने यूपी में सीएम योगी से फोन पर इस बारे में चर्चा की.

सीएम चौहान ने योगी से बात करने के बाद कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी.

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन पुलिस को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें- ‘चित्रकूट में बच्चियों के शोषण’ मामले पर बोले राहुल: क्या यही है सपनों का भारत

मैं ही विकास दुबे हूं कानपुर वाला

उज्जैन की स्थानीय पुलिस ने विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर के सामने पहुंचा और फिर जोर जोर से चिल्ला कर कहने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला. इसके बाद स्थानीय मीडिया और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और फौरन ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उसे अपने साथ महाकाल थाने लेकर गयी.

चौहान ने दुबे के उज्जैन में गिरफ्तार होने एवं उसके द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन करने पर ट्वीट किया कि जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है…विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई. चौहान ने अगले ट्वीट में लिखा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी.

इसे भी पढ़ें- चीन को अमेरिका की चेतावनी, ले सकते हैं कुछ और एक्शन: व्हाइट हाउस

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button