JharkhandLead NewsRanchiSports

Jharkhand Women’s T20 Tournament: रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगन ने की जीत के साथ शुरुआत

Ranchi: झारखंड वीमेंस टी-20 टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को हुई. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दो मैच खेले गए. पहला मैच रांची रॉयल्स और जमशेदपुर टाइटंस के बीच हुआ. इसमें रांची रॉयल्स की टीम 12 रनों से जीती. रांची की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए. इसमें प्रियंका सवैयां ने 43 बॉल पर 56 रन का योगदान दिया. जवाब में जमशेदपुर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी. टीम के लिए इला खान ने 49 बॉल पर 54 रन बनाए. प्रियंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरा मैच धनबाद ड्रैगंस और दुमका डायनेमोस के बीच हुआ. इसमें धनबाद की टीम ने 14 रनों से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते 20 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाए. इसमें प्रियंका लुथरा ने 40 बॉल पर 45 रन बनाए. दुमका की टीम 8 विकेटपर 109 रन ही कर सकी. दुमका के लिए सोनिया ने 44 बॉल पर 54 रन बनाए. प्रियंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गौरतलब है कि गुरुवार की शाम विधायक कल्पना सोरेन ने टी-20 लीग मैच का उद्घाटन किया था. इसमें पांच टीमें खेल रही हैं और सभी टीम में झारखंड की ही महिला खिलाड़ी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – JHARKHAND WOMEN’S T-20 LEAGUE 2024: 5-15 सितंबर तक जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा टैलेंट दिखाने का मौका

Related Articles

Back to top button