NEWS

रांची समाहरणालय परिसर से जनमन जागरुकता वाहन किया गया रवाना, पीवीटीजी बहुल क्षेत्रों में लोगों को किया जायेगा जागरूक

Ranchi : शुक्रवार को रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर से पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) जागरुकता वाहन रवाना किया गया. अपर समाहर्त्ता, रांची रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से इसे हरी झंडी दिखाई गई. जागरुकता रथ के माध्यम से रांची जिला में जनजातीय समुदायों को केंद्र और राज्य की योजनाओं और उनके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया जायेगा.

अभियान का उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों को प्रमुख व्यक्तिगत अधिकारों का लाभ प्रदान करना और पीवीटीजी बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पीएम-जनमन हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी प्रदान करना है ताकि इन जनजातीय समुदायों को केंद्र और राज्य की योजनाओं और उनके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके. इस पहल में हर उस पीवीटीजी परिवार को शामिल किया जाएगा जिनसे दूरी, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी की कमी के कारण संपर्क नहीं हो सका है.

Related Articles

Back to top button