ChatraCrime NewsNEWS

चतरा: 12 बोरा डोडा पोस्त के साथ एक सवारी गाड़ी जब्त

Chatra : पोस्ता डोडा तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुंदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 बोरा अफीम पोस्ता के डोडा को जब्त किया है. ये तस्कर पोस्ता डोडा का खेप लेकर बिहार जा रहे थे. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के भुरहा मोड़ होते हुए चतरा की तरफ एक सफेद रंग का सवारी गाड़ी है जिसका गाड़ी संख्या jh11E_0802है जिसमें पोस्ता डोडा है. उक्त सवारी में अवैध रूप से पोस्ता डोडा छिपाकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपीओ अशोक प्रियदर्शी और थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम भूरहा रोड स्थित उक्त नंबर के वाहन तेज स्पीड होने के कारण पुलिस से आगे निकल गई. छापेमारी दल द्वारा उसका पीछा किया गया. पीछा करने पर अज्ञात चालक सवारी गाड़ी को बनियाडीह के समीप सड़क के किनारे  छोड़कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. जिसका तलाश कुंदा पुलिस द्वारा की जा रही है. वहीं वाहन तलाशी के क्रम में सवारी गाड़ी के पिछला सीट से 12 बोरा पोस्ता डोडा बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें: चतरा: बाइक चलाने के लिए नहीं दी तो कर दी चचेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या

Related Articles

Back to top button