
Patna : आज राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में ताल ठोकते हुए उतर गये. साथ ही सीएम नीतीश को ललकारा. तेजस्वी ने बुधवार को राघोपुर विधानसक्षा क्षेत्र से परचा दाखिल किया. तेजस्वी ने नामांकन के पहले अपनी मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लिया और फिर नामांकन को निकले.
तेजस्वी अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने हाजीपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे. तेज प्रताप बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं.
इसे भी पढ़ें : ‘डुमरी के लाल’ बेरमो में ठोकेंगे ताल, हाथी पर सवार होकर आयेंगे लालचंद!
राघोपुर की जनता हमें एक बार फिर जितायेगी
उन्होंने कलेक्ट्रेट ऑफिस जाते समय पत्रकारों से कहा कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हम लोगों का साथ दिया है. कहा कि राघोपुर की जनता हमें एक बार फिर जितायेगी. तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौजवानों को स्थाई रोजगार देने पर मुहर लगायेंगे.
इसे भी पढ़ें :बिहार चुनाव : भाजपा के बाद जदयू की बागी नेताओं पर कार्रवाई, 15 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया
सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी
नामांकन के लिए रवाना होने से पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि मैं आज नामांकन करने जा रहा हूं. सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने गृह जिले नालंदा का कोई विधानसभा चुन लें और वहां से नामांकन करें.
मैं भी वहां से नामांकन करुंगा और उन्हें हरा कर बताउंगा कि जनाधार क्या है. तेजस्वी का कहना था कि राघोपुर की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है और इस बार भी साथ देगी. इस क्रम में तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : हसनपुर विधानसभा बनी हॉट सीट, तेज प्रताप यादव परचा दाखिल करने पहुंचे, नामांकन के बाद सभा का आयोजन




