Lead NewsRanchi

RIMS GB मीटिंग के पहले सदस्य प्रतुल शाहदेव से पुलिसकर्मी की झड़प

  • खिलौने वाली कार मंत्री को भेंट करना चाहते थे प्रतुल

Ranchi : आज रिम्स गवर्निंग बॉडी (RIMS GB) की मीटिंग हो रही है. इस मीटिंग से पहले ही आज सुबह GB के सदस्य भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गयी. प्रतुल शाहदेव को GB मीटिंग में कथित रूप से जाने से रोका गया. हालांकि, काफी हो-हंगामे के बाद मामला शांत भी हो गया.

मंत्री को भेंट करने के लिए खिलौने वाली कार लेकर आये प्रतुल शाहदेव

दरअसल, 14 अक्टूबर को होनेवाली रिम्स GB मीटिंग में शामिल होने के लिए सदस्य प्रतुल शाहदेव को 12 अक्टूबर आमंत्रण भेजा गया था. इसी बीच इस मीटिंग से ठीक एक दिन पहले, यानी 13 अक्टूबर को राज्य की मीडिया में एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई. इसमें बताया गया कि रिम्स GB मीटिंग के एजेंडों में से एक एजेंडा रिम्स प्रबंधन की ओर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को देने के लिए एक कार खरीदे जाने के प्रस्ताव पर इस मीटिंग में मुहर लगनी है. अब जब आज, यानी 14 अक्टूबर को रिम्स GB की मीटिंग में शामिल होने प्रतुल शाहदेव पहुंचे, तो विवाद खड़ा हो गया. विवाद इसलिए कि प्रतुल शाहदेव अपने साथ एक खिलौने वाली कार लेकर मीटिंग में शरीक होने पहुंचे थे. वह यह खिलौने वाली कार इसी मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भेंट करना चाहते थे.

खिलौने वाली कार के इस मामले ने रिम्स GB मीटिंग शुरू होने से पहले ही तूल पकड़ लिया. दावा किया जा रहा है कि इस वजह से प्रतुल शाहदेव को रिम्स GB मीटिंग में जाने से रोक दिया गया. बात इतनी बढ़ गयी कि प्रतुल शाहदेव और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी.

इसे भी पढ़ें-RIMS: दो सालों से बेकार पड़ा 14 करोड़ का मल्टीस्टोरीड पार्किंग अब OPD कॉम्प्लेक्स के रूप में होगा विकसित

Related Articles

Back to top button