
Ranchi: झारखंड पुलिस में कांस्टेबल से एएसआई के प्रमोशन की प्रक्रिया को सरल कर दिया है. पीटीसी प्रशिक्षण में सभी विषयों में उतीर्णता के लिये 50 प्रतिशत अंक का प्रावधान घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है. जिनमें से हजारों साक्षर कांस्टेबल को सीधा फायदा मिलेगा. पुलिस कांस्टेबल से एएसआई पद पर प्रमोशन के लिए निर्धारित पीटीसी प्रशिक्षण के लिये सभी विषयों में उतीर्णता के लिये 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था. इसे अब सरल कर दिया गया है. दरअसल, पहले कई आरक्षक उसी पद से रिटायर हो जाते थे या एक प्रमोशन पाते थे. इसे ध्यान में रखकर सरल प्रक्रिया अपनायी गई है. इससे संबंधित आदेश डीजी प्रशिक्षण ने जारी कर दिया है. अपने आदेश में डीजी प्रशिक्षण ने लिखा है. साभर आरक्षी से एएसआई की कोटि में प्रोन्नति के लिये निर्धारित पीटीसी प्रशिक्षण के लिये पूर्व से निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विषयों में 50 प्रतिशत अंक में उतीर्णता का प्रावधान निर्धारित था. समीक्षोंपरान्त साक्षर आरक्षी से एएसआई कोटि में प्रोन्नति के लिये निर्धारित पीटीसी प्रशिक्षण के सभी विषयों में उतीर्णता के लिये 50 प्रतिशत अंक से घटाकर 40 प्रतिशत अंक में उतीर्ण होने का प्रावधान निर्धारित किया जाता है. इसपर डीजीपी का अनुमोदन प्राप्त है.
इसे भी पढ़ें: शिक्षकों की प्रोन्नति की होगी जांच, कमेटी गठित




