BiharCrime News

सिवान : घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

Siwan : जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 12 घंटे के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी गई. दोनों घटनाओं में अपराधी गोली मारकर आसानी से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कांउटर से धनतेरस पर मिलेंगे सोने-चांदी के सिक्के

पहली घटना सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा के समीप की है जहां घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. हत्या का आरोप उसी मुहल्ले के एक युवक पर लगा है.

इस घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है. बताया जाता है कि एहसान मलिक अपने घर में बैठा था तभी उसके भाई के साथ दरवाजे पर उसी मुहल्ले के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी युवक ने बीच बचाव कर रहे एहसान मलिक को घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. एहसान मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक गुलाब मलिक का 26 वर्षीय पुत्र था जो यूपी के शामली का रहने वाला था और सीवान में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता था. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश कर रहे है.

इसे भी पढ़ें : झुमरीतिलैया में काली मंदिर से माता के जेवरात की चोरी

Related Articles

Back to top button