Jamshedpur

डालसा टीम पहुंची पोटका, कोवाली और बोड़ाम, लोगों को दी कानूनी जानकारी

Jamshedpur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पैन इंडिया अवेयरनेश एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत जिले में चलाये जा रहे जागरूकता मोबाइल वैन बोड़ाम प्रखंड के सुदूर गावों में पहुंची. बोड़ाम प्रखंड में  डालसा टीम के पीएलवी नागेन्द्र कुमार और निताईचन्द्र गोराई ने मोबाइल वैन के माध्यम से दामोदरपुर, डुंगरीडीह, मोहनपुर, खड़ियाघुटु, राशिकनगर, शुकला, लावजोड़ा, भुला, चित्रानगर आदि गावों में सघन जागरूकता अभियान चलाया और डोर टु डोर कम्पेनिंग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी.

कोऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी को किया जगरूक

डालसा टीम के जोबा रानी बास्के, संजीत दास, आकाश कुमार और आशीष प्रजापति ने जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में जाकर एनसीसी के बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक किया.

पोटका में क्लीन इंडिया के तहत सफाई

पोटका थाना प्रभारी रवींद्रनाथ मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के संयुक्त नेतृत्व में डालसा टीम की ओर से क्लीन इंडिया के तहत सफाई अभियान भी चलाया गया. अभियान में विशेषकर डायन कुप्रथा मुक्ति अभियान, नशा मुक्त अभियान, स्वच्छता अभियान, शिक्षा एवं विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया.

इसे भी पढ़ें- टाटा-पटमदा के बामनी में 407 की ठोकर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, दोनों की हालत नाजुक

Related Articles

Back to top button