DeogharJharkhandLead NewsTOP SLIDER

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कांउटर से धनतेरस पर मिलेंगे सोने-चांदी के सिक्के

Deoghar: बाजार के साथ धनतेरस को लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं. जहां धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री होगी. वहीं ये सिक्के बाबा मंदिर के काउंटर से मिलेगा. इसके साथ ही बिकेगी बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर. बाबा मंदिर में बिकने वाले सोने-चांदी के सिक्कों का विशेष महत्व होता है.

इसे भी पढ़ेंःमहंगाई : दिवाली से पहले कॉमर्शि‍यल LPG सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की बढ़त

सिक्के की एक तरफ बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग और दूसरे तरफ बाबा मंदिर का चित्र होगा. उक्त जानकारी मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई है. इनकी कीमतें इस प्रकार होंगी–सोने का सिक्का (5 ग्राम) 30 हजार रुपए, सोने का सिक्का (2 ग्राम) 12 हजार रुपए, चांदी का सिक्का (10 ग्राम) 1000 रुपए है, चांदी का सिक्का ( 5 ग्राम) 500 रुपए और बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर 251 रुपए की होगी.

Related Articles

Back to top button