JharkhandJharkhand StoryNEWSRanchi

झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने 80 अनुबंध कर्मचारियों को किया स्थायी

Ranchi: ऊर्जा विकास निगम ने 80 अनुबंध कर्मियों को स्थायी किया है. इस संबंध में ऊर्जा निगम ने अधिसूचना जारी कर दी है. झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की ओर से लंबे समय से अनुबंध कर्मचारियों के स्थायी करण की मांग की जा रही थी. यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने निगम प्रबंधक एवं झारखंड सरकार को तहे दिल से बधाई देते हुए कहा कि झारखंड सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में हमेशा खड़ी रही है और फिर से एक बार बड़ा दिल दिखलाते हुए वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने का काम किया है. वहीं संघ के महामंत्री वरूण सिंह ने कहा कि यह मजदूरों के लगातार संघर्ष की जीत है.

Related Articles

Back to top button