
Ranchi: झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में बार का औचक निरीक्षण किया. आयोग के सदस्य को यह सूचना मिली थी कि लालपुर में कुछ ऐसे बार हैं जहां बच्चों को नशीला पदार्थ परोसा जा रहा है. सूचना के बाद औचक निरीक्षण किया गया. मौके पर लालपुर थाना के पदाधिकारी भी मौजूद थे. श्री तिवारी ने कहा कि पूर्व में उत्पाद कमिश्नर साहब को ज्ञापन के द्वारा जानकारी दी गयी थी कि कम उम्र के बच्चो को दारू पिलाना अवैध है. पत्र के माध्यम से यह भी जानकारी दी गयी थी कि 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीला पदार्थ परोसना गलत है. उन्होंने कहा कि लालपुर समेत अन्य इलाकों में बार का औचक निरीक्षण किया जायेगा. इस अभियान में सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अजय कुमार भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: इंजीनियरिंग विंग में तबादले की तैयारी, सीएम को भेजी गयी फाइल




