JharkhandRanchi

झारखंड प्रदेश कांग्रेस यूथ कमिटी को मिले तीन नये प्रवक्ता

  • अमित प्रसाद, गुलाम गौस, देवाशीष घोष बने प्रदेश प्रवक्ता
  • अजय कुमार महतो रांची, साहिल सहाय गिरिडीह और ताहिर अली रामगढ़ जिला प्रवक्ता
  • अध्यक्ष व महासचिव ने दी बधाई

Ranchi : झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस को तीन नये प्रवक्ता मिले हैं. गुलाम गौस, देवाशीष घोष और अमित प्रसाद को प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज सह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावरु और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है.

वहीं तीन अन्य युवा नेताओं को जिला स्तरीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है. इसमें अजय कुमार महतो को रांची, साहिल सहाय को गिरिडीह और ताहिर अली को रामगढ़ जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.

नियुक्त किये गये नये प्रवक्ताओं को प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी ने बधाई दी है. बता दें कि गुलाम गौस इससे पहले खूंटी जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष, अमित प्रसाद व देवाशीष घोष जमशेदपुर जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव थे.

इसे भी पढ़ें – बेरमो और दुमका उपचुनाव: 8 बजे शुरू होगी मतगणना, रुझान 9:30 बजे से

नये प्रवक्ताओं को उचित स्थान देने पर खुशी जताते हुए कुमार गौरव ने कहा कि इससे यूथ कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी. नवनियुक्त यूथ नेताओं से उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे पूरी तत्परता से जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में अपना दायित्व निभाएंगे.

सरकार के अच्छे कामों को जनता के बीच ले जाने के साथ किसी तरह की कोई कमी को भी संज्ञान में लाने का प्रयास करेंगे. महासचिव उज्जवल तिवारी ने भी नये प्रवक्ताओं के आने से प्रदेश यूथ टीम को मजबूती मिलने की बात की है.

इसे भी पढ़ें – पलामू में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 28 नवंबर से शुरू होगा अभियान

Related Articles

Back to top button