Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSPalamu

पलामू: अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर जेसीबी मशीन में लगाई आग

Palamu: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के ठेमा गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी मशीन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पुलिस तुरंत पहुंचकर मामले की छानबीन की.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 12:30 बजे उस समय घटना हुई जब आसपास के ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे. जेसीबी मशीन का टायर धधकती आग की चपेट में आने के बाद ब्लास्ट होने लगा, तब ग्रामीणों की नींद खुली और जेसीबी मशीन की ओर दौड़ पड़े. सतबरवा थाना पुलिस और जेसीबी मशीन के संचालक को तुरंत सूचना दी गई. पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया. लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. शनिवार की सुबह तक जेसीबी मशीन धू धू कर जल रही थी. पुलिस ने मशीन के संचालक से जरूरी जानकारी ली है.

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर जेसीबी मशीन को जलाया गया है. उस जगह पर कई महीनों से जेसीबी मशीन लगाई जा रही थी. बस्ती के बीचो बीच हुई घटना के बाद अपराधियों के दुस्साहस से लोग भयभीत हैं. वही घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है.

जेसीबी जलाने में शरारती तत्वों का हो सकता है हाथ: थाना प्रभारी

सतबरवा के थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि जेसीबी मशीन जलाने में शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है, जिस तरीके से घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए है, उससे प्रतीत होता है कि इस कार्य में किसी भी नक्सली संगठन का हाथ नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर नक्सली संगठन के लोगों का हाथ होता तब संगठन की ओर से पर्चा छोड़कर जिम्मेवारी ली जाती. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लेवी की मांग नहीं करना इससे स्पष्ट होता है इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. मामले में छानबीन हर पहलू पर पुलिस कर रही है. जल्द ही शरारती तत्व पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

Related Articles

Back to top button