JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड पंचायत चुनावः CCTV कैमरा, हीरा से लेकर ब्रीफकेस और दूरबीन तक होंगे चुनाव चिन्ह, जानें किस आधार पर चुनाव आयोग करेगा आवंटन

Ranchi: राज्य भर में गांव की सरकार बनाने को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है. पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. 23 अप्रैल को दिन के 3.00 बजे तक नामांकन किया जायेगा. पहले चरण में राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1127 पंचायतों में चुनाव होंगे. जिसमें 146 जिला परिषद सदस्य, 1405 पंचायत समिति सदस्य, 1127 मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य 14079 के लिए मतदान होगा.

14 मई को मतदान होना है. राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिये चुनाव चिन्ह निर्धारित कर दिया है. फिलहाल किसे क्या मिलेगा यह तय नहीं है. चुनाव आयोग ने सभी पदों के लिए कुल 24-24 चुनाव चिन्ह जारी किया है. ये चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को उनके नाम के हिंदी वर्णमाला के अनुसार आवंटित किया जायेगा. जिसके बाद ये उक्त चुनाव चिह्न के सहारे जनता से अपने लिए वोट मांगेगे. किस पद के लिये क्या चुनाव चिन्ह होगा इसकी सूची जारी कर दी गयी है.

जिला परिषद के लिए चुनाव चिन्ह

एयर कंडीशनर, ऑटो-रिक्शा, चूड़ियां, बैटरी-टॉर्च, बेंच, बिस्कुट, बक्सा, ईटें,  बाल्टी, कैमरा, कार्पेट, सीसीटीवी कैमरा, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फॉर्म, कंप्यूटर माउस, घन,  हीरा, डोली, ड्रिल मशीन, बिजली का खंभा, बांसुरी, फव्वारा, कीप.

पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह

अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, ब्लैक बोर्ड, डबल रोटी, ब्रीफकेस, केक, केन, कैरम बोर्ड, जंजीर, चप्पलें, चिमटी, कलर ट्रे और ब्रश, चारपाई, कप और प्लेट, डीजल पंप, द्वार घंटी, डम्बल्स, लिफाफा, फुटबॉल, फ्रॉक, गन्ना, किसान.

मुखिया के लिए चुनाव चिन्ह

सेव, गुब्बारा, बल्लेबाज, बेल्ट, दूरबीन, आदमी व पाल युक्त नौका, ब्रेड टोस्टर, ब्रश, कैलकुलेटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, चक्की, शतरंज बोर्ड, कोट, कंप्यूटर, क्रेन, कटिंग प्लायर, डिश एंटीना, दरवाजे का हैंडल, कान की बालियां, एक्सटेंशन बोर्ड, फुटबॉल खिलाड़ी, फ्राइंग पैन, गैस सिलेंडर.

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह

गैस का चूल्हा, कांच का गिलास, हरी मिर्च, टोप, हेलमेट, आइसक्रीम, कटहल, भिंडी, कुंडी, लूडो, माचिस की डिब्बी, नेल कटर, कड़ाही, नाशपाती, कलम की निब सात किरणों के साथ, पेंसिल शार्पनर, पेट्रोल पंप, अन्नास, प्लेट स्टैंड, पंचिंग मशीन, अंगुठी, रूम कूलर, सेफ्टी पिन, कैंची.

आयोग ने रखा 24 चुनाव चिन्ह  सुरक्षित

चुनाव आयोग की ओर से 24 चुनाव चिह्न रिजर्व कैटगेरी में भी रखे गए हैं. दरअसल जिस पद पर 24 से अधिक प्रत्याशी होंगे वहां सुरक्षित चुनाव चिह्न भी प्रत्याशियों के बीच आवंटित किया जाएगा.

चुनाव चिन्ह जो सुरक्षित रखे गये है

उपहार, ग्रामोफोन, हाथ गाड़ी, हेडफोन, हॉकी और बॉल, पानी गर्म करने के लिए रॉड, केतली, लेडी पर्स, लैटर बॉक्स, लंच बॉक्स, माईक, गले की टाई, पैंट, मटर, पेन स्टैंड, पेंडुलम, फोन चार्जर, करनी, हांडी, रेजर, रोड रोलर, रूम हीटर, आरी, सिलाई मशीन.

 

Related Articles

Back to top button