ELECTION SPECIALJamshedpurJharkhand PanchayatNEWSTOP SLIDER

Jharkhand Panchayat Election 2022 : कविता परमार बागबेड़ा के लोगों से पूछ रहीं विचार, कैसा हो आपका उम्मीदवार

Jamshedpur : झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत आनेवाली पंचायतों के मतदाताओं में उत्सुकता बढ़ गयी है. गांव की सरकार के जनप्रतिनिधि को चुनने से पहले इस बार मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. हमारा पंचायत प्रतिनिधि कैसा हो, इसको लेकर बागबेड़ा के प्रबुद्ध नागरिक गण और मतदाताओं (खासकर युवाओं और महिलाओं) के बीच पर्यावरण व शिक्षाविद डॉ कविता परमार जनसंपर्क कर उनके साथ विचार-विमर्श करती नजर आ रही हैं. अभी तक बागबेड़ा की अलग-अलग पंचायतों में डॉ परमार ने  लोगों से प्रत्याशियों के संबंध में उनके विचार मांगे हैं. उनके नेतृत्व में एक टीम मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रही है और व्यापक स्तर पर प्रतिनिधियों की भावी भूमिका पर समुदाय से सुझाव मांग रही है.  पंचायतें जनता के प्रति जवाबदेह और पारदर्शी बनें, इसको सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कविता परमार ने एक युवा टीम का गठन किया है, जो अपने सुझाव इस मुद्दे पर दे रही है. जनता की प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकीकरण कैसे हो और उसके समाधान के लिए क्या-क्या संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं, इसे भी चिह्नित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Panchayat Election 2022 : कैसा हो आपका उम्मीदवार, कविता परमार बागबेड़ा के लोगों से मांग रहीं विचार

Related Articles

Back to top button