Bihar

पटना में दो जानवरों की भिड़ंत में दो पक्ष के लोग भिड़े, जम कर हुई मारपीट और गोलाबारी, दो घायल

Patna : राजधानी के पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित बुंदेल टोली में दो जानवरों के बीच हुई भिड़ंत के बाद सोमवार को दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. इस दौरान जम कर मारपीट हुई और गोलाबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार एक गाय रास्ते में पड़नेवाले खटाल में घुस गयी और खूंटे से बंधी गाय पर हमला बोल दिया. जिसके बाद दो पशुओं के मालिकों के बीच कहा-सुनी हुई और मारपीट के बाद खूनी खेल शुरू हो गया. इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने पत्नी के नाम पर गलत तरीके से आवंटित करायी 11 एकड़ जमीन: रघुवर दास

जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनका दबंग पड़ोसी अक्सर विवादों में रहा है और पशुओं के बीच में हुई लड़ाई में मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है.

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मालसलामी थाना में दबंग पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:JSSC : एग्जामिनेशन कैलेंडर को लागू करने में फेल हो गया आयोग

Related Articles

Back to top button