
Pakur : पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीपाड़ा बांसलोई नदी किनारे सिर कटा हुआ एक लड़के का शव और माथे का बाल गायब एक लड़की का शव बरामद किया गया. जिसके बाद आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी है.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी. शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले की गयी है. जिसके बाद लाश को नदी किनारे फेक दिया गया. जानकारी के अनुसार आज शाम में ग्रामीण नदी किनारे से गुजर रहे थे, तब ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी.
जिसके बाद महेशपुर थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाला. जानकारी अनुसार लड़के के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और सर गायब था. जबकी लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला. जिसके सिर के बाल कटे थे. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को छुपाने के नियत से नदी में फेंक दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : सरयू राय : इशारों-इशारों में “कत्ल” की अदा




