
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम (भाग संख्या 6) से जिला परिषद की प्रत्याशी के रूप में मंजू देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सुबह साढ़े नौ बजे गदरा राधे कृष्ण मंदिर से नामांकन यात्रा शुरू हुई, जो राहरगोडा, बारीगोडा, सरजामदा, शंकरपुर होते हुए साकची आमबगान पहुंची. सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने इस यात्रा में अपनी भागीदारी दर्ज की. साथ ही भारी संख्या में युवा एवं बुजुर्गों का भी साथ मिला.
मंजू देवी, संजय मालाकार की पत्नी है. पिछले दो बार संजय मालाकार इस सीट से अपना भाग्य आजमाते रहे हैं. वे दोनों बार दूसरे स्थान पर रहे. लेकिन इस साल यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने के बाद मंजू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मंजू देवी ने दावा किया है कि इस बार जीत उनकी होगी. मौके पर अमृता देवी, संतोषी गोप, सावित्री यादव, कंचन देवी, रमन वीरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, अलगो सिंह, विश्राम सिंह, परण पंडित, अक्षय वट शर्मा, घनश्याम पांडे और प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद थे.




