Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पुराने विवाद को लेकर छायानगर में चाकूबाजी, चाचा–भतीजा घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान बस्ती के ही देबू भुईयां नामक युवक ने राहुल कर्मकार पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने गए राहुल के चाचा शत्रुघ्न कर्मकार पर भी चाकू से हमला किया गया. घटना के बाद देबू मौके से फरार हो गया. इधर, घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में शत्रुघ्न ने बताया कि देबू नशे का आदि है और बस्ती में सभी से झगड़ा करता रहता है. मंगलवार शाम को राहुल के साथ उसका विवाद हुआ था. उसी का बदला लेने के लिए आज वह चाकू लेकर आया और राहुल पर हमला कर दिया. जब वो बीच बचाव करने पहुंचा तो उसपर भी हमला किया गया. इधर सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

Related Articles

Back to top button