1st LeadJharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand Monsoon : तीन दिन में पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर, येलो अलर्ट भी जारी

Ranchi : झारखंड में मानसून की एंट्री हो गई है. अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे राज्य में छा जाएगा. इसके बाद मौसम विभाग ने लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं मानसून के आते ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिल गई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो संताल परगना के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून का शनिवार को आगमन हो गया है.

18 जून को झारखंड में मानसून का प्रवेश साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका के रास्ते हुआ है. वहीं इस साल मानसून में बेहतर बारिश की भी संभावना जताई गई है. मानसून आगमन के साथ ही राज्य के कई हिस्से में शनिवार को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

 

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा में

मानसून की दस्तक के साथ ही 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा के सतगांवा में 87 एमएम रिकॉर्ड किया गया. वहीं मानसून के आते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री गोड्डा में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान रांची में 22.9 डिग्री रहा.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक रांची व आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी मानसून का असर पूरे हफ्ते देखने को मिलेगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

 

इसे भी पढ़ें : देवघर सिविल कोर्ट गोलीकांड : घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची CID और FSL की टीम

Related Articles

Back to top button