
Ranchi: मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी सुनीता देवी ने सोमवार को सरेंडर किया. बता दें कि सुनीता देवी ने एनआइए कोर्ट में सरेंडर किया है. सुनीता को एनआइए ने वांटेड घोषित किया था, जिस पर एक लाख के इनाम की घोषणा की गयी थी. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मानव तस्करी मामले को देखते हुए एनआईए ने 2020 में एफआइआर दर्ज की थी. तब पुलिस ने ट्रैफिकिंग मामले में पन्ना लाल को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पन्ना लाल की पत्नी की संलिप्तता पायी गई थी. मामले में अन्य चार के खिलाफ भी एनआईए ने चार्जशीट अदालत में दायर की थी. जिसमें पत्नी सुनीता देवी, भाई शिवशंकर गंझू उर्फ शिव शंकर महतो उर्फ शंकर व सहयोगी गोपाल उरांव शामिल थे. पन्ना लाल महतो को 2019 में खूंटी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: Lohardaga Violence: बोले मंत्री बन्ना गुप्ता-भगवान श्रीराम सभी के आदर्श, उपद्रव के गुनाहगारों पर होगी कड़ी कार्रवाई




