JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड सरकार दे‌ रही सरकारी योजनाओं में जनसहभागिता पर निबंध लिखने का मौका, मिलेगा पुरस्कार

Ranchi: राज्य सरकार “सरकार की योजनाओं-कार्यक्रमों में जनसहभागिता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने का फैसला लिया है. इसके लिए वह कॉलेज स्टूडेंट्स को मौका देगी. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं. निर्धारित शीर्षक पर हिन्दी में निबंध लेखन होना है. निबंध सर्वथा मौलिक, अप्रकाशित, अप्रसारित. होनी चाहिए. चयनित तीन रचनाओं को उचित पुरस्कार सरकार देगी.

इसका रखें ध्यान

कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव आसिफ हसन के मुताबिक लेखक निर्धारित शीर्षक पर निबंध लेखन के साथ साथ एक घोषणा पत्र भी देना होगा. इसमें ई-मेल सहित पूरा पता और मोबाइल नंबर भी हो. ऐसा नहीं करने पर प्रविष्टियों को खारिज कर दिया जाएगा. 17 दिसंबर तक अपना निबंध तैयार कर संयुक्त निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड सरकार, मेयर्स रोड, रांची -834008 के पते पर भेजना होगा. लिफाफे पर “निबंध लेखन प्रतियोगिता- 2022” अंकित होना चाहिए. एटीआई के मेल आईडी [email protected] के जरिए भी इसे भेजा जा सकता है. पुरस्कार के योग्य रचनाओं का चयन नामित मूल्याकंन कर्ताओं द्वारा किया जाएगा. यदि कोई प्रविष्टि आवश्यक मानक स्तर‌ के लायक नहीं होगी तो किसी भी लेखक को पुरस्कार नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय सेवा संघ का चुनाव 17 दिसंबर को, मैदान में 44 प्रत्याशी

Related Articles

Back to top button